Headlines

DehradunNews:- मौसम विभाग ने आम जनता को सतर्कता बरतने की चेतावनी

देहरादून –  उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के बाद पूरे प्रदेश भर में भारी बारिश का दौर जारी है,पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन के साथ ही नदी नाले उफान पर है।

ऐसे में मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिनों के लिए एक बार फिर से पूर्वानुमान जारी किया है जिसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि दो से तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है खासकर देहरादून जिले सहित आसपास के इलाकों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें:   Review:-सावन के प्रथम सोमवार पर दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

वहीं पौड़ी,टिहरी,नैनीताल,चंपावत बागेश्वर,जिले में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है,हालांकि यह सिलसिला दो से तीन दिनों तक जारी रहने का अनुमान है।

ऐसे में भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने आम जनता को बेहद सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *