Headlines

Rape :- नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने यूपी से पकड़ा 

मसूरी – पीड़ित पिता  ने थाने पर आकर एक लिखित तहरीर दी की उनकी नाबालिक पुत्री के साथ अंकुश काम्बोज 38 वर्षीय पुत्र अरविंद काम्बोज निवासी औरंगाबाद, शेरपुर, खानाजदपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश नाम के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया तथा घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

लिखित तहरीर के आधार पर थाना मसूरी पर मु०अ०सं०- 54/24 धारा 65(1)/351(2) BNS,3(क)/4(2) पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक मसूरी ने पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल करते हुए अभियुक्त को बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Operation Kalanemi :- सनातन धर्म की आड़ में ठगी करने वालों पर कार्रवाई  

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *