Fraud :- ज़मीन की फर्जी रजिस्ट्री बनाने  वाले शातिर को पुलिस ने पकड़ा 

देहरादून  – थाना राजपुर पर राजीव तलवार, निवासी 15 त्यागी रोड देहरादून ने कृष्ण कुमार जायसवाल व अन्य लोगों ने बिना अपनी कंपनी को रजिस्टर करवायें,

अपनी कंपनी के माध्यम से उनकी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवाने तथा उसके एवज में उनसे 50 लाख रुपए लेेने एवं वादी की उपरोक्त भूमि प्रतिवादी गणों को विक्रय करने का दबाव बनाये जाने के सम्बंध में तहरीर दी गई।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0- 141/24, धारा 385/420/467/468/471 /120(इ) भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

थानाध्यक्ष राजपुर ने धोखाधडी में शामिल अभियुक्तों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने तथा जांच को शीघ्र निस्तारण के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:   Drugs :- एसटीएफ ने अन्तर्राज्यीय तस्करों को ड्रग्स के साथ बनबसा से गिरफ्तार किया

विवेचना रजिस्ट्री कार्यालय देहरादून, राजस्व विभाग व विभिन्न बैंकों से प्राप्त दस्तावेज व साक्ष्य के आधार पर अभियोग में  05- नवंबर को 02 अभियुक्तों अहमद अली व मोहम्मद हुसैन को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।

विवेचना के दौरान धोखाधड़ी में शामिल एक अन्य अभियुक्त राजीव दत्ता 72 वर्षीय के सम्बंध में थाना राजपुर पुलिस ने जांच पड़ताल  करते हुए 06 नवंबर को कैनाल रोड से गिरफ्तार किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *