Headlines

Uncontrolled :- ब्रह्मखाल के पास खाई में गिरा ट्रक चालक की मौत

उत्तरकाशी-देर रात थाना धरासू ने एस डी आर एफ टीम को सूचना दी गई कि ब्रह्मखाल के पास एक ट्रक खाई में गिर गया है।

इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट चिन्यालीसौड़ से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया था जिसमें एक ही व्यक्ति सवार था। ट्रक चालक मुकेश भंडारी पुत्र इलम सिंह भंडारी निवासी-कुरमुला/ठीकरा पोस्ट सेलाना खुर्मला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत करने के बाद ट्रक से उस ट्रक चालक मुकेश भंडारी के शव को बाहर निकाला गया जिसे आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Injured:- जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी बलेनों कार दो घायल

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *