Headlines

pigeonholed:- विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने कसा शिकंजा

अभियुक्त ने लोगों को विदेश भेजने के नाम पर कूटरचित दस्तावेज, अपॉइंटमेंट लेटर मेल के जरिए भेजकर की थी लाखों रुपयों की धोखाधड़ी


देहरादून –  गुरदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 6 शेरगढ़ पोस्ट ऑफिस माजरी ग्रांट डोईवाला देहरादून ने 15 नवंबर 24 को थाना बसन्त विहार में प्रार्थना पत्र दिया कि रेनी इमिग्रेशन कंपनी बसंत विहार के मालिक आनंद गुप्ता पुत्र स्वर्गीय हरि ओम गुप्ता निवासी पितांबरपुर बड़ोंवाला।

और तानिया गुप्ता पत्नी आनंद गुप्ता, जो लोगों को विदेश भेज कर नौकरी दिलाने का कार्य करते हैं, जिन्होने उनसेे विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर उनके समस्त डॉक्यूमेंट व 24 लाख रुपए अलग-अलग माध्यम से लिये गये।

ये भी पढ़ें:   Contract Killer:-पश्चिमी उप्र का कुख्यात शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी को दून पुलिस ने किया गिरफ़्त में 

तथा आनंद गुप्ता एवं तानिया गुप्ता द्वारा उन्हें नौकरी स्किल्ड वर्कर के रूप में ब्रिटेन में लगाने का फर्जी नियुक्ति पत्र भेजा गया तथा उनके द्वारा अपने पैसे वापस मांगने पर उनके द्वारा वादी के साथ गाली गलौज और धमकी देकर अपने ऑफिस से बाहर निकाल दिया गया।

वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बसंत विहार पर मु0अ0सं0- 226/24 धारा 120(बी)/420/467/468/471 आईपीसी बनाम आनंद गुप्ता व तानिया गुप्ता अभियोग पंजीकृत किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारी को धोखाधड़ी एवं कबूतरबाजी से संबंधित सभी विवेचनाओं का जल्दी निस्तारण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी किये जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:   Red Handed :- विजिलेंस टीम ने जल विद्युत निगम के जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

विवेचना में साक्ष्य जुटाने के बाद 15 नवंबर 24 को धोखाधडी में लिप्त अभियुक्त आनंद गुप्ता पुत्र स्वर्गीय हरिओम गुप्ता निवासी पितांबरपुर पोस्ट ऑफिस बड़ा वाला थाना बसंत विहार उम्र 39 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *