Headlines

Apple :- आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र के सेब उत्पादकों से खरीदेगा उद्यान विभाग सेब – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून 21 सितम्बर 2025।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धराली क्षेत्र का रॉयल डिलीशियस सेब रू. 51 प्रति किग्रा. तथा रेड डिलीशियस सेब खरीदेगा उद्यान विभाग ।

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित धराली गांव सहित इसके आस-पास के क्षेत्रों के सेब की सरकार द्वारा खरीद किए जाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार धराली व इसके आसपास के क्षेत्र का रॉयल डिलीशियस सेब रू. 51/- प्रति किग्रा.

तथा रेड डिलीशियस सेब एवं अन्य सेब रू. 45/- प्रति किग्रा. की दर पर (ग्रेड-सी सेब को छोड़कर) उद्यान विभाग के माध्यम से खरीदा जाएगा।

इसके लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था मुख्यमंत्री घोषणा मद से की जाएगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इस संबंध में जारी एक परिपत्र में सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग को तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कर,

वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति का शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री को उक्त घोषणा के अनुपालन की वस्तुस्थिति से भी अविलंब अवगत कराए जाने की अपेक्षा की गई है।

ये भी पढ़ें:   Revived :- रिस्पना को पुनर्जीवित करने की मुहिम शुरू, 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत नदी में चला व्यापक सफाई अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *