Headlines

Body Recovered:- शक्ति नहर में लापता महिला का एस डी आर एफ ने किया शव बरामद

डाकपत्थर 17 मई 2026।

  शक्ति नहर में कूदी महिला को कल एस डी आर एफ पोस्ट डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में नहर किनारे संभावित स्थलों पर गहन सर्चिंग अभियान प्रारंभ किया गया था।

एस डी आर एफ टीम ने स्थानीय पुलिस एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर युद्धस्तर पर महिला की तलाश की मगर अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन को बंद कर दिया गया था।

रेस्क्यू ऑपरेशन आज रविवार को पुनःसुबह एस डी आर एफ टीम द्वारा शक्ति नहर क्षेत्र में विभिन्न संभावित स्थलों पर विस्तृत सर्च अभियान चलाया गया।

लगातार अथक प्रयासों एवं सूक्ष्म सर्चिंग के उपरांत एस डी आर एफ टीम ने ढकरानी पावर हाउस के समीप महिला का शव बरामद किया।

बरामद शव की पहचान किरण पत्नी धीरज चंदेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम जाखन विनरहार, हाल पता मंडी चौक विकासनगर के रूप में हुई।

आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *