Headlines

Death :- रैतोली–नरकोटा मार्ग पर खाई में गिरा सीमेंट से भरा ट्रक चालक की मौत 

रुद्रप्रयाग 25 जनवरी 2026।

जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को समय 19:40 बजे सूचना प्राप्त हुई कि रैतोली से नरकोटा के मध्य एक ट्रक खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम पोस्ट रतूड़ा से उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व मे आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ

टीम द्वारा डीडीआरएफ के साथ मिलकर सर्चिंग अभियान चलाया गया, जिसमें एक सीमेंट से भरा ट्रक (UK14 CA 3347) खाई में गिरा हुआ मिला।

ट्रक में केवल एक व्यक्ति (चालक) सवार था, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा विषम परिस्थितियों के चलते कड़ी मशक्कत कर मृतक को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया तथा शिनाख्त हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Search :- सिंघताली में डूबे दो व्यक्तियों की तलाश में एसडीआरएफ का सर्च अभियान 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *