Headlines

Rescue – नीमबीच गंगा नदी में नहाते समय डूबा युवक

ऋषिकेश- नीमबीच गंगा नदी में नहाते समय डूबा एक युवक एस डी आर एफ उत्तराखण्ड पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर किया रेस्क्यू।

थाना मुनि की रेती से एस डी आर एफ टीम को सूचना मिली कि नीम बीच ऋषिकेश में एक युवक डूब गया है।जिसकी सर्चिंग हेतु एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर पोस्ट ढालवाला से  एस डी आर एफ टीम उपनिरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि आदित्य कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी ग्राम कस्मा मधुबनी बिहार हाल पता- शुद्धवाला देहरादून उम्र करीब 22 वर्षीय जो अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ आज दोपहर को नीम बीच घूमने आया था।

ये भी पढ़ें:   Body Recovered:- शक्ति नहर में गिरी कार लापता व्यक्ति का शव बरामद

तथा गंगा नदी के किनारे नहा रहा था कि अचानक पैर फिसलने के कारण गंगा नदी में बह गया। एस डी आर एफ की डीप डाइविंग टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया।

सर्चिंग के दौरान एस डी आर एफ टीम के डीप डाइवर मातवर सिंह ने  उस युवक को बेहोशी हालात में बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।जिला पुलिस द्वारा उक्त युवक को नज़दीकी अस्पताल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *