Headlines

Rescue :- भवाली-रामगढ़ मार्ग पर दिल्ली की महिंद्रा मराज़ो खाई में गिरी एसडीआरएफ ने किया दंपति का रेस्क्यू 

नैनीताल 19 जुलाई 2026।

देर रात जनपद नैनीताल के भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलाटी बैड के समीप एक महिंद्रा मराज़ो गाड़ी के गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई ।

सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।

आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल से सूचना प्राप्त होते ही उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचने पर पाया गया कि महिंद्रा मराज़ो गाड़ी जिसका पंजीयन संख्या: DL08CBE0795 है,

वो सड़क से लगभग 50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरी हुई थी।

 महिंद्रा मराज़ो गाड़ी में सवार खरेश दुग्गल एवं उनकी पत्नी रितु दुग्गल, निवासी सेक्टर-11, नोएडा, सामान्य रूप से घायल अवस्था में थे।

एसडीआरएफ टीम ने त्वरित एवं सुरक्षित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला,

तथा प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराकर आगे के उपचार हेतु भवाली अस्पताल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *