Headlines

ChamoliNews:-श्री हेमकुण्ट साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने को 35 जवान तैनात

चमोली –  श्री हेमकुण्ट साहिब की यात्रा इस वर्ष 25 मई से प्रारंभ हो रही है। यात्रा की तैयारियों में मुख्य कार्य यात्रा पथ से बर्फ को हटाने का होता है। यह सेवा प्रारंभ से ही पारंपरिक रूप से भारतीय सेना द्वारा निभायी जाती है।

ब्रिगेड कमाण्डर ब्रिगेडियर  एस ढीलों के आदेशानुसार 418 इंडिपेंडेंट यात्रा कोर के ओ सी कर्नेल सुनील यादव ने हरसेवक सिंह एवं प्रमोद कुमार के नेतृत्व में सेना के जवानों को बर्फ हटाने की सेवा के लिए भेजा।

आज प्रातः गुरुद्वारा गोविंद घाट में गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में अरदास कर इजाज़त लेकर पहली टुकड़ी एवं गुरुद्वारा के सेवादारों को गुरुद्वारा ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सेवा सिंह ने घगरिया के लिये रवाना किया।

ये भी पढ़ें:   Politics :- सीएम धामी बोले, महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर न हो किसी भी प्रकार की राजनीति  

यह जत्था कल एक्लीमैटेशन के बाद घगरिया से श्री हेमकुण्ट साहिब पथ से बर्फ हटाने का कार्य करेगा।आधे रास्ते तक बर्फ कटान के समय घगरिया गुरुद्वारा में पड़ाव रखा जाता है।

और रोज़ रात्रि विश्राम यहीं पर होता है तथा आधा कार्य हो जाने पर पड़ाव श्री हेमकुण्ट साहिब में किया जाता है।मतगढ़ना को देख्ते हुए इस कार्य को एक सप्ताह विलंब किया गया।

यात्रा से पूर्व रास्ता बना लिया जायेगा इसके लिए भारतीय सेना के वीर जवान पूरी तरह से आश्वस्त हैं।35जवान एवं गुरुद्वारा के सेवादार यह जिमेदारी निभा रहे हैं।

यात्रियों के पहले जत्थे का प्रस्थान बड़ी धूम धाम से 22मई को गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के ऋषिकेश गुरुद्वारा से महानुभंवों द्वारा किया जायेगा जिसका सीधा प्रसारण विश्व भर में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Malta – Windsurfing, Kitesurfing & Wakesurfing Center WordPress Theme Mamo – Creative Portfolio / Multipurpose WordPress Theme Mana – Responsive Multi-Purpose Theme ManageOrder – WooCommerce Quick Order manage, Invoices, Packing Slips PDF & Print, Shipment Tracking Manaka – Architecture & Interior Elementor Template Kit Mangan – Restaurant Elementor Template Kit Manggis – Creative Portfolio WordPress Theme Mango – Portfolio WordPress Theme for Creatives Manice – Business Elementor Template Kit Manila – Portfolio WordPress Theme