Headlines

Simplicity :- मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी संग इगास पर भैलो पूजन कर खेला भैलो

देहरादून – मुख्यमंत्री आवास पर शाम को उत्तराखंड का लोकपर्व इगास बेहद सादगी से मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पत्नी संग पूजा-अर्चना और सुंदरकांड पाठ कर प्रदेश में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की।

उन्होंने इगास पर भैलो पूजन कर, भैलो भी खेला। इस दौरान उन्होंने ढोल दमाऊ भी बजाया। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को इगास की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपनी लोक परम्पराओं एवं लोक संस्कृति को आगे बढ़ाना है।

कहा कि आज पूरा राज्य धूमधाम से इगास मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी प्रदेश वासियों को इगास की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव ही है।

ये भी पढ़ें:   Proposal :- उत्तराखंड में ईपीएफओ के क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालय खोलने के प्रस्ताव पर विचार करेगी केंद्र सरकार

जो वो दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के सरकारी आवास पर स्वयं इगास पर्व में सम्मलित हुए उन्होंने हमेशा उत्तराखंड के लोक पर्वो और यहां की संस्कृति को बढ़ावा दिया है।

मुख्यमंत्री कहा कि लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा देवभूमि की पहचान है। इगास का पर्व हमारे लिए बेहद विशेष है। इस लोक पर्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बीते कुछ सालों से सार्वजनिक अवकाश की परम्परा भी शुरू की गई है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *