Headlines

ChampawatÑews:- शारदा नदी में डूबने से महिला व बच्चे की हुई मौत

चम्पावत – पुलिस कोतवाली टनकपुर ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि टनकपुर के पास शारदा नदी में एक महिला व बच्चा डूब गये है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी सुरेश बहुगुणा टीम और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ  घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि स्थानीय लोगों ने उस महिला कंचन पत्नी संजय सक्सेना, उम्र 29 के शव को नदी से बाहर निकाल दिया गया है जबकि बच्चा अभी तक लापता था।

एसडीआरएफ टीम द्वारा शारदा नदी में डीप डाइविंग उपकरणों के माध्यम से गहन सर्च ऑपरेशन चलाते हुए।

ये भी पढ़ें:   I Have Come:- मैं पर्यटन के लिए नहीं, अपने लोगों और जनता के लिए उत्तराखंड आया हूं - खड़गे

लापता दिव्यांशी पुत्री संजय सक्सेना उम्र 6 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 9 घसियारामंडी, टनकपुर चम्पावत को भी ढूंढ निकाला, जिसके उपरांत दोनों को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवा दिया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *