देहरादून – उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर के थाना बनभूलपुरा में 08 फरवरी 24 को हुई आगजनी और तोड़फोड़ कि घटना की मजिस्ट्रेट जाँच के आदेश जारी कर दिया है, इस प्रकरण की जांच आयुक्त, कुमायूं मण्डल करेंगे। 
मुख्य सचिन राधा रतूड़ी ने आदेश जारी करते हुए लिखा है कि उपरोक्त विषयक कृपया अवगत कराना है कि 08.02.2024 को जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर के थाना बनभूलपुरा एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में हुई घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत आयुक्त, कुमायूं मण्डल द्वारा मजिस्ट्रेट जाँच सम्पादित किये जाने का शासन स्तर पर सम्यक् विचारोपरान्त निर्णय लिया गया है।
अतः इस संबंध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ कि उक्त घटना की निष्पक्ष मजिस्ट्रेट जाँच 15 दिवस के भीतर सम्पादित करते हुए तत्संबंधी जाँच आख्या शासन को उपलब्ध कराने का कष्ट करें।साथ ही इस प्रकरण में घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत आपका व्यक्तिगत ध्यान अपेक्षित है।
