Headlines

DehradunNews:-पुलिस ने रेडिया एक्टिव पावर आर्टिकल के साथ पांच लोगों को पकड़ा

देहरादून – थाना राजपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ब्रुक एण्ड वुडस सोसाइटी में श्वेताभ सुमन के फ्लैट, जिसे उन्होंने कुछ लोगों को किराये पर दिया था, उस फ्लैट में कुछ संदिग्ध व्यक्ति आये हैं जो अपने साथ सम्भवत: कोई रेडियोएक्टिव पदार्थ व अन्य सामग्री लेकर आये हैं,

जिनके द्वारा इस डिवाइस की खरीद फरोख्त की बात की जा रही है। इस सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर पुलिस टीम को उस मकान में 05 व्यक्ति मौजूद मिले जिनके पास से मौके से एक डिवाइस जिस पर Radiography Camera Manufatured By – Board Of Radiation And Isotope Technology Government Of India Department Of Atomic Energy BARC/BRIT Vashi Complex Sector 20 Vashi Navi Mumbai लिखा हुआ था मिला।

साथ ही एक काले रंग का बाक्स मिला जिसमें इन व्यक्तियों ने रेडिया एक्टिव पावर आर्टिकल होना तथा उसे खोलने पर रेडिएशन का खतरा होने की बात बताई गई । मौके पर मौजूद व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर उनके द्वारा अपना नाम सुमित पाठक पुत्र देवेन्द्र पाठक निवासी: बी-8 विजयनगर आगरा हाल फ्लैट नं0: 202 आधार अपार्टमेंट नगला बघेल दयाल बाग न्यू आगरा उत्तर प्रदेश।

ये भी पढ़ें:   Focus:-आपदा प्रबंधन में रिस्पॉन्स टाइम कम करने पर राज्य सरकार का विशेष फोकस- मदन कौशिक

तबरेज आलम पुत्र रिजवान निवासी: रिढी ताजपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश, सरवर हुसैन पुत्र साबिर अहमद निवासी: 153 मोहन गार्डन उत्तम नगर थाना रनौला नई दिल्ली, जैद अली पुत्र उबैद अली निवासी: बडोवाली मस्जिद थाना जहांगीराबाद भोपाल मध्य प्रदेश तथा  अभिषेक जैन पुत्र मयंक जैन निवासी: बी – 607 टॉप रेजिडेन्सी नियर मित्तल कालेज थाना करोल भोपाल बताया।

पूछताछ में अभियुक्त तबरेज आलम ने डिवाइस को 10 से 11 महीने पूर्व सहारनपुर निवासी अपने परिचित राशिद उर्फ समीर से खरीदने की बात बताई गई तथा आज आगरा निवासी सुमित पाठक से इस डिवाइस की खरीद फरोख्त की बात करने देहरादून आने की बात बताई गयी। अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर दिल्ली तथा फरीदाबाद के कुछ अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आये हैं, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Focus:-आपदा प्रबंधन में रिस्पॉन्स टाइम कम करने पर राज्य सरकार का विशेष फोकस- मदन कौशिक

मौके पर पुलिस टीम ने रेडिएशन फैलने की सम्भावना पर इस उपकरणों वाले कमरे को सील करते हुए मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया जिनके द्वारा अपने पास मौजूद Teletector, Alscine Monitor तथा Mini Rad Bita Internal उपकरणों से इस डिवाइस की जांच करने पर उसमें रेडियो एक्टिव तत्व होने की सम्भावना जताई गई।

जिस पर तत्काल अन्य सम्बन्धित एजेन्सियों से समन्वय स्थापित कर उन्हें इसकी सूचना दी गई। इस डिवाइस के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि इस प्रकार की डिवाइसों का निर्माण मुबई स्थित भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में किया जाता है, जो मेडीकल फील्ड तथा बडी-बडी पाइप लाइनों में लीकेज चैक करने के काम आती हैं।

ये भी पढ़ें:   Focus:-आपदा प्रबंधन में रिस्पॉन्स टाइम कम करने पर राज्य सरकार का विशेष फोकस- मदन कौशिक

जिस पर मेल के माध्यम से भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर को इस डिवाइस के सम्बन्ध में जानकारी दी गई, जिस पर नरोरा बुलंदशहर से नरोरा एटोमिक पावर स्टेशन से की रेडिएशन इमरजेंसी रिस्पांस टीम आज मौके पर पहुंची, जिनके द्वारा लगभग 03 से 04 घंटे तक इस डिवाइस का परीक्षण किया गया तथा परीक्षण के उपरान्त टीम ने प्रथम दृष्टया उक्त डिवाइस में रेडियो एक्टिव पदार्थ न होने परन्तु उसमें कुछ अन्य कैमिकल मौजूद होने।

इस डिवाइस को परीक्षण के लिए भाभा एटोमिक रिसर्च सेन्टर में भेजे जाने की बात बताई गयी, जिसके सम्बन्ध में रेडिएशन इमरजेंसी रिस्पांस टीम से विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है।

मौके पर बरामद डिवाइस के सम्बन्ध में इन व्यक्तियों के विरूद्ध थाना राजपुर पर मु0अ0सं0: 166/24 धारा: 270, 271 व 272 भारतीय न्याय संहिता 2023 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए उक्त सभी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *