उत्तराखंडInspection :- अपर रोड,मां मनसा देवी मार्ग क्षेत्र का डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी भुल्लर ने किया निरीक्षण Panchur Varta22 April 202622 April 202601 min हरिद्वार 22 अप्रैल 2026। मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई असुविधा न हो, एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सभी श्रद्धालुओं के दर्शन सुगमता से हो इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अपर रोड एवं मां मनसा देवी उड़न खटोला मार्ग एवं आस पास क्षेत्र का निरीक्षण किया, तथा संबंधित क्षेत्रों में संचालित हो रही दुकानों को किसी भी दशा में सड़क एवं फुटपाथ पर न लगाई जाए तथा जो भी दुकानें लगाई जा रही है। नाली के अंदर ही लगाई जाए, नाली एवं फुटपाथ पर लगाई जाने वाली दुकानों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने प्रबन्धक उड़न खटोला को निर्देश दिए है कि टिकट घर के आस पास कोई भी दुकान संचालित न हो, संचालित हो रही दुकानों को जिलाधिकारी द्वारा मौके पर हटाया गया। जिलाधिकारी ने उड़न खटोला संचालक को सख्त हिदायत दी है। कि टिकट घर एवं उड़न खटोला मार्ग के आस पास कोई भी दुकान संचालित होती है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेंगी। जिलाधिकारी ने अपर रोड पर चल रहे सीवरेज कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्यदाई संस्था एवं कांट्रेक्टर को कार्य को त्वरित गति से करने के निर्देश दिए। ताकि स्थानीय निवासियों एवं तीर्थ यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा एवं परेशानी न होने पाए। इस दौरान जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव नैय्यर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Focus:-आपदा प्रबंधन में रिस्पॉन्स टाइम कम करने पर राज्य सरकार का विशेष फोकस- मदन कौशिक Post navigation Previous: Kapat Open:-श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले, कल खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाटNext: Forest Fire 🔥:-ड्रोन और कैमरों की नजर में आएंगे वनाग्नि के दोषी, रुद्रप्रयाग वन विभाग सख्त Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Vocal for Local:- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र Panchur Varta7 August 20267 August 2026 0
Speed:- चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार Panchur Varta7 August 20267 August 2026 0
Focus:-आपदा प्रबंधन में रिस्पॉन्स टाइम कम करने पर राज्य सरकार का विशेष फोकस- मदन कौशिक Panchur Varta6 August 20266 August 2026 0
👣Foot wash :-सीएम धामी ने पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन Panchur Varta4 August 20264 August 2026 0