Headlines

Dominance:- कर्नाटक का राफ्टिंग में दबदबा, महिला और मिश्रित श्रेणियों में भी जीते गोल्ड

टनकपुर – 38वें राष्ट्रीय खेल में काकड़घाट, बूम मंदिर, टनकपुर में चल रहे राफ्टिंग मुकाबलों में आज कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले। विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगी अपनी जबरदस्त टैलेंट का प्रदर्शन कर रहे हैं।

डाउन रिवर मिक्स्ड रेस में कर्नाटक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। कर्नाटक का समय 34:07.967 रहा, जबकि महाराष्ट्र ने 35:31.761 के साथ दूसरा और हिमाचल प्रदेश ने 35:44.097 के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

स्लालम (पुरुष) में सर्विसेज ने 3:40.690 का समय निकालकर गोल्ड जीता। आंध्र प्रदेश ने 3:45.460 के साथ सिल्वर जबकि कर्नाटक ने 3:46.820 के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

स्लालम (महिला) श्रेणी में कर्नाटक ने 4:47.710 के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। उत्तराखंड ने 5:18.360 के साथ दूसरा और हरियाणा ने 6:09.740 के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

मिश्रित स्लालम में कर्नाटका ने फिर से अपना दबदबा बनाए रखते हुए 3:58.750 के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। हिमाचल प्रदेश ने 4:16.370 के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जबकि महाराष्ट्र ने 4:21.400 के समय के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

आज के परिणाम दर्शाते हैं कि राफ्टिंग की दुनिया में कर्नाटक का दबदबा बना हुआ है। अन्य राज्यों के प्रतियोगियों ने भी अपनी कड़ी मेहनत से सभी को प्रभावित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub WooCommerce Ultimate Reports WooCommerce Unlimited Product Information WooCommerce Update Cart Item Variations WooCommerce Upload Files WooCommerce Upload Files Plugin – Product Page & Order File Upload WooCommerce UPS Shipping Method WooCommerce Upsells and Related Products – Upseller WooCommerce URL Coupons WooCommerce USPS Shipping Method WooCommerce Variable Pricing Calculator – Measurement Based Price for Variations