Headlines

Table Tennis:- महिला टीम इवेंट पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र का शानदार प्रदर्शन  

देहरादून – 38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत मल्टी पर्पस हॉल में टेबल टेनिस मुकाबलों का पहला दिन बेहद रोमांचक रहा। महिला और पुरुष टीम मुकाबलों में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

महिला टीम इवेंट पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र का शानदार प्रदर्शन  महिला टीम स्पर्धा में पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र की टीमें शानदार लय में नजर आईं। ग्रुप ए में महाराष्ट्र ने अपने तीनों मैच जीतकर दबदबा बनाया, जबकि दिल्ली ने भी मजबूत खेल दिखाया। उत्तराखंड को अपने सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

ग्रुप ए परिणाम: राउंड 1: तमिलनाडु ने उत्तराखंड को 3-0 से हराया, जबकि महाराष्ट्र ने दिल्ली को 3-0 से हराकर दमदार शुरुआत की। 

राउंड 2: महाराष्ट्र ने तमिलनाडु को 3-1 से हराया, वहीं दिल्ली ने उत्तराखंड को 3-1 से मात दी।

● राउंड 3: महाराष्ट्र ने उत्तराखंड को 3-0 से हराकर अपना विजय क्रम जारी रखा, जबकि दिल्ली ने तमिलनाडु को 3-2 से हराया।

ग्रुप बी में पश्चिम बंगाल ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि हरियाणा ने कड़ा मुकाबला खेलते हुए अच्छी चुनौती दी।

ग्रुप बी परिणाम: ● राउंड 1: पश्चिम बंगाल ने कर्नाटक को 3-0 से हराया, जबकि हरियाणा ने गुजरात को 3-2 से मात दी।

● राउंड 2: पश्चिम बंगाल ने हरियाणा को 3-1 से हराया और कर्नाटक ने गुजरात को 3-2 से हराकर अपनी स्थिति मजबूत की।

● राउंड 3: पश्चिम बंगाल ने गुजरात को 3-0 से हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं हरियाणा ने कर्नाटक को 3-2 से हराया।

पुरुष टीम इवेंट: तमिलनाडु और महाराष्ट्र ने दिखाया दम

पुरुष टीम मुकाबलों में तमिलनाडु और महाराष्ट्र का जलवा देखने को मिला। ग्रुप ए में तमिलनाडु ने अपने तीनों मैच जीते, जबकि ग्रुप बी में महाराष्ट्र ने मजबूत खेल दिखाते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

ग्रुप ए परिणाम: ● राउंड 1: तमिलनाडु ने तेलंगाना को 3-1 से हराया, जबकि असम ने उत्तर प्रदेश को 3-0 से शिकस्त दी।

● राउंड 2: तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश को 3-1 से हराया, वहीं तेलंगाना ने असम को 3-1 से मात दी।

● राउंड 3: तमिलनाडु ने असम को 3-0 से हराया और तेलंगाना ने उत्तर प्रदेश को 3-2 से हराया।

ग्रुप बी परिणाम:● राउंड 1: महाराष्ट्र ने पश्चिम बंगाल को 3-0 से हराया, जबकि दिल्ली ने उत्तराखंड को 3-1 से हराकर विजयी शुरुआत की।

● राउंड 2: पश्चिम बंगाल ने दिल्ली को 3-1 से हराया, वहीं महाराष्ट्र ने उत्तराखंड को 3-0 से मात दी।

● राउंड 3: पश्चिम बंगाल ने उत्तराखंड को 3-0 से हराया और महाराष्ट्र ने दिल्ली को 3-0 से हराकर अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी।

अगले दौर के लिए बढ़ी उम्मीदें

महिला और पुरुष दोनों वर्गों में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु की टीमें बेहतरीन लय में दिखीं। उत्तराखंड की टीम को हालांकि संघर्ष करना पड़ा, लेकिन खिलाड़ियों ने जुझारू खेल दिखाया। अगले दौर में सेमीफाइनल मुकाबले और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Intro – Personal Digital Blog WordPress Theme Inventory Management module for Perfex CRM Invested – Venture Capital & Investment WordPress Theme Investex – Corporate & Accounting Theme Investment – Business & Financial Advisor WordPress Theme Investmoon – Finance & Investment Manager Elementor Template Kit INVIA Responsive Corporate WP Theme Invoice Pdf WooCommerce Invoices – Laravel Invoice Management System – Accounting & Billing Management Invoicing Pro Jetpack CRX Addon