Headlines

Disaster Management:- एनएसएस के स्वयंसेवी विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया

देहरादून 2 जनवरी 2026।

 देहरादून अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  के कुशल मार्गदर्शन में 01 जनवरी 2025 को लक्ष्मण इंटर कॉलेज  देहरादून में आपदा प्रबंधन से संबंधित जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस के कुल 50 स्वयंसेवी विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मास्टर ट्रेनर राजू शाही, सुशील सिंह कैंतुरा एवं मोहित सिंह द्वारा विद्यार्थियों को भूकंप, बाढ़,

भूस्खलन, अग्निकांड, वज्रपात, प्राथमिक उपचार, आपातकालीन प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी (Evacuation) ,

एवं आपदा के समय अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों के संबंध में सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदा के प्रति जागरूकता, तत्परता तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता का विकास करना रहा।

ये भी पढ़ें:   Dead Body 👁️:- रेस्क्यू टीम के सघन सर्च अभियान से रात में ही मिला बच्चे का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *