Skip to content
देहरादून 17 फरवरी 2026।
उत्तराखंड प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए अब नई पहल की तैयारी है।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को खेलों को समर्पित स्पोर्ट्स स्कूल खोलने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं,
ताकि छोटी उम्र से ही बच्चों को प्रोफेशनल प्रशिक्षण मिल सके। इसके साथ ही “एक जनपद एक खेल” योजना को आगे बढ़ाने और फिट उत्तराखंड ऐप के जरिए,
खिलाड़ियों को ऑनलाइन कोचिंग देने की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया है।
देहरादून में हुई समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने के लिए नई सोच के साथ काम करना होगा।