अपराधThreat :- मसूरी नगर पालिका परिषद कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी Panchur Varta24 June 202624 June 202601 mins मसूरी 24 जून 2026। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, मसूरी गौरव भसीन ने कोतवाली मसूरी पर एक प्रार्थना दिया गया कि, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से नगर पालिका परिषद कार्यालय एवं नगर पालिक अध्यक्ष कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। प्रकरण की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत कोतवाली मसूरी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। एहतियातन बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाकर घटनास्थल की सघन जांच कराई गई। साथ ही घटनास्थल की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। प्रकरण के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली मसूरी पर मु0अ0सं0: 21/2026, धारा 351(3), 351(4), 113( ख) भारतीय न्याय संहिता का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण के सम्बन्ध में धमकी भरे ई-मेल के स्त्रोत एवं प्रेषक की पहचान हेतु आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। ये भी पढ़ें: Blame:- पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार; मामले की जांच जारी Post navigation Previous: Horoscope:- जानिए आज क्या कहता है आपका राशिफलNext: Pending Cases :- मुख्य सचिव ने सर्वोच्च न्यायालय की विशेष लोक अदालत में राज्य की ओर से रखे जाने वाले लम्बित वादों की समीक्षा बैठक की Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Blame:- पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार; मामले की जांच जारी Panchur Varta23 September 202623 September 2026 0
Arrested:- मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ़्तार Panchur Varta22 September 202622 September 2026 0
Murder:- पत्नी की गोली मारकर हत्या, कंट्रोल रूम को खुद फोन कर दी वारदात की सूचना, आरोपी पति फरार Panchur Varta21 September 202621 September 2026 0
Suicide:- मालदेवता के लोहे के पुल पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में सनसनी Panchur Varta20 September 202620 September 2026 0