रेस्क्यूDeath:- सहस्रधारा में तेज बहाव की चपेट में आकर हरियाणा की युवती की मौत Panchur Varta16 August 202616 August 202601 min देहरादून 16 अगस्त 2026। देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में रविवार को नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से हरियाणा की 28 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती अपने साथियों के साथ सहस्रधारा घूमने आई थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, और युवती को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, नेहा आर्य (28) निवासी गांधी कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के निकट, कोतवाली नगर पानीपत हरियाणा से अपने साथियों के साथ सहस्रधारा घूमने आई थी। बताया गया कि वह नदी किनारे फोटो खिंचवा रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया। पुलिस, एसडीआरएफ के जवानों और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से नदी में युवती की तलाश शुरू की। कुछ देर की मशक्कत के बाद युवती को नदी से बाहर निकाल लिया गया। युवती की हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से कोरनेशन अस्पताल, देहरादून भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका की पहचान नेहा आर्य के रूप में की है। हादसे के बाद उसके साथ आए लोगों में भी मातम पसर गया। ये भी पढ़ें: Fake Certificates :- एमबीबीएस फर्जी प्रमाणपत्र मामले में तीसरी FIR दर्ज, एलिस तोमर नामजद Post navigation Previous: Fraud:-वाहन किराए पर लगाने के नाम पर 45 लाख की ठगी, वांछित आरोपी लुधियाना से गिरफ़्तारNext: Case Filed:- घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस निकालने का मामला, वितरण वाहन जब्त, दो कर्मचारियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Rescue:- कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण Panchur Varta29 September 202629 September 2026 0
Trackers Rescue:- जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया Panchur Varta28 September 202628 September 2026 0
Trackers:- उत्तरकाशी में फंसे एक एक ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री Panchur Varta28 September 202628 September 2026 0
Rescue:- कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से पहुंचाया हर्षिल Panchur Varta28 September 202628 September 2026 0