देहरादूनUncontrolled :- लच्छीवाला टोल प्लाजा पर फिर हादसा, अनियंत्रित ट्रक टोल लेन में घुसा Panchur Varta22 August 202622 August 202601 mins डोईवाला 22 अगस्त 2026। लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक अनियंत्रित ट्रक अचानक टोल प्लाजा की दूसरी लेन में जा घुसा। ट्रक के टोल लेन में पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि जिस समय ट्रक अनियंत्रित होकर टोल लेन में घुसा, उस वक्त उसके आगे अथवा दूसरी लेन में कोई वाहन मौजूद नहीं था। यदि उस समय कोई वाहन टोल से गुजर रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद टोल प्लाजा पर कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। मौके पर मौजूद लोगों में भी घटना को लेकर दहशत का माहौल देखा गया। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लच्छीवाला टोल प्लाजा पर इससे पहले भी वाहनों के अनियंत्रित होने और हादसों की घटनाएं सामने आती रही हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद टोल प्लाजा की सुरक्षा व्यवस्था, लेन प्रबंधन और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल लेन के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाने के साथ-साथ, तेज गति से आने वाले वाहनों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था जरूरी है। अब देखना होगा कि लगातार सामने आ रही घटनाओं को देखते हुए, संबंधित विभाग और टोल प्रबंधन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाते हैं। ये भी पढ़ें: Priority:- सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता :धामी Post navigation Previous: Arrested:- पटेलनगर फायरिंग मामले में 4 गिरफ़्तार, दोनों पक्षों पर मुकदमाNext: Consent:- भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन पर दो दिवसीय मंथन, सुरक्षा सहयोग और सीमा अवसंरचना सुदृढ़ करने पर बनी सहमति Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Priority:- सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता :धामी Panchur Varta10 October 202610 October 2026 0
Oppose:- शराब की दुकान की शिफ्टिंग पर शास्त्री नगर में विरोध, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी Panchur Varta9 October 20269 October 2026 0
Traffic Jam :- जोगीवाला के पास नर्सरी में सामान लेकर पहुंचे ट्रक का टायर नाली में धंसा, जोगीवाला से ISBT रोड तक लगा लंबा जाम Panchur Varta9 October 20269 October 2026 0
Collaboration :- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों के प्रतिनिधियों से मांगा सहयोग Panchur Varta8 October 20268 October 2026 0