देहरादूनUncontrolled :- लच्छीवाला टोल प्लाजा पर फिर हादसा, अनियंत्रित ट्रक टोल लेन में घुसा Panchur Varta22 August 202622 August 202601 mins डोईवाला 22 अगस्त 2026। लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक अनियंत्रित ट्रक अचानक टोल प्लाजा की दूसरी लेन में जा घुसा। ट्रक के टोल लेन में पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि जिस समय ट्रक अनियंत्रित होकर टोल लेन में घुसा, उस वक्त उसके आगे अथवा दूसरी लेन में कोई वाहन मौजूद नहीं था। यदि उस समय कोई वाहन टोल से गुजर रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद टोल प्लाजा पर कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। मौके पर मौजूद लोगों में भी घटना को लेकर दहशत का माहौल देखा गया। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लच्छीवाला टोल प्लाजा पर इससे पहले भी वाहनों के अनियंत्रित होने और हादसों की घटनाएं सामने आती रही हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद टोल प्लाजा की सुरक्षा व्यवस्था, लेन प्रबंधन और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल लेन के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाने के साथ-साथ, तेज गति से आने वाले वाहनों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था जरूरी है। अब देखना होगा कि लगातार सामने आ रही घटनाओं को देखते हुए, संबंधित विभाग और टोल प्रबंधन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाते हैं। ये भी पढ़ें: Pod Taxi:- उत्तराखंड कैबिनेट के 23 अहम फैसले: आशा कार्यकत्रियों का मानदेय ₹1700 बढ़ेगा, हरिद्वार में दौड़ेगी पॉड टैक्सी Post navigation Previous: Arrested:- पटेलनगर फायरिंग मामले में 4 गिरफ़्तार, दोनों पक्षों पर मुकदमाNext: Consent:- भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन पर दो दिवसीय मंथन, सुरक्षा सहयोग और सीमा अवसंरचना सुदृढ़ करने पर बनी सहमति Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Participants:-धामी ने सचिवालय में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस पर प्रतिभाग किया Panchur Varta27 November 202627 November 2026 0
Pod Taxi:- उत्तराखंड कैबिनेट के 23 अहम फैसले: आशा कार्यकत्रियों का मानदेय ₹1700 बढ़ेगा, हरिद्वार में दौड़ेगी पॉड टैक्सी Panchur Varta27 November 202627 November 2026 0
Gratitude:-आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का दिसंबर से बढ़ेगा मानदेय, सीएम धामी का जताया आभार Panchur Varta22 November 2026 0
Review:- अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा Panchur Varta22 November 202622 November 2026 0