Headlines

Arrested:- पटेलनगर फायरिंग मामले में 4 गिरफ़्तार, दोनों पक्षों पर मुकदमा

देहरादून 22 अगस्त 2026।

देहरादून के पटेलनगर में फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है।

सार्वजनिक स्थान पर लाठी-डंडों से मारपीट और फायरिंग कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ हुई,

जिसके बाद आईटीएस कॉलेज के पास फायरिंग की गई। पीछा करने पर सेंट ज्यूड्स चौक के पास दोबारा फायरिंग हुई,

जिसमें साहिल नाम का युवक घायल हुआ। मामले में कुल 11 नामजद और अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में सुजल पाल, आदित्य मलिक, अंशुल और आर्यन शामिल हैं।

वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। एसएसपी दून ने साफ कहा है कि,

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   Firing:- पटेलनगर में दो पक्षों के बीच फायरिंग, युवक घायल, कार सवार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *