Headlines

Arrested:- वृद्ध एनआरआई महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने  वाले मास्टर माइंड 25 हजार रू के ईनामी कुख्यात गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

 देहरादून  23जून 2026।

  कमल जिंदल निवासी लक्ष्मण चौक देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर एक लिखित तहरीर दी कि विशाल कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्हें राजपुर रोड पर एक संपत्ति दिखाते हुए।

उसे विक्रय करने के नाम पर उनसे विभिन्न माध्यमों से 06 करोड़ 75 लाख रुपए ले लिये गये तथा ना तो उनके पैसे लौटाए गए और ना ही उक्त संपत्ति की रजिस्ट्री उनके नाम की गई।

पूर्व में भी एक वृद्ध एनआरआई महिला द्वारा थाना राजपुर पर अभियुक्त विशाल कुमार के विरुद्ध उनकी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने के संबंध में,

मु0अ0सं0: 73/23 अभियोग पंजीकृत कराया जा चुका है (73/23)। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0: 114/25 धारा: 420/406/120 बी भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये।

विवेचना के दौरान यह प्रकाश में आया कि नामजद अभियुक्त विशाल कुमार के विरुद्ध उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड में गैंगस्टर व धोखाधड़ी के 02 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

तथा अभियुक्त कई अभियोगों में वांछित चल रहा है। अभियुक्त के लगातार फरार चलने के कारण विवेचक द्वारा उक्त मुकदमे में अभियुक्त विशाल कुमार के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त किया गया।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा जांच पड़ताल करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से भी अभियुक्त की निगरानी करते हुए उसके सभी सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी गई।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप  22/06/26 को आईटी पार्क क्षेत्र से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विशाल कुमार को तपोवन रोड निकट आईटी पार्क चौक से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त द्वारापयुक्त की जा रही क्रेटा कार को सीज किया गया। अभियुक्त व उसके वाहन की तलाशी ली गई तो अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध पिस्टल 32 बोर व 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

अभियुक्त के विरूद्ध 3/ 25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 गिरफ्तार अभियुक्त विशाल कुमार पुत्र स्व मांगेराम निवासी शांति नगर भोपा रोड कूकड़ा थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 46 वर्ष ।

बरामदगी- 01 अवैध पिस्टल 32 बोर,

-02 जिंदा कारतूस,-अभियुक्त द्वारा प्रयोग की जा रही क्रेटा कार संख्या: यू0के0-07-एचबी-1133।

ये भी पढ़ें:   Police Alert:- मानसून को लेकर पुलिस अलर्ट, जलभराव वाले इलाकों पर नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *