Headlines

Arrested :- लाखों रुपए की स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर  सहित दो नशा तस्कर गिरफतार 

 देहरादून 11 जनवरी 2026।

 विकासनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अम्बाडी डाकपत्थर क्षेत्र के पास से मुखबिर की सूचना पर,

एक अभियुक्त इंतजार उम्र 32 वर्ष उर्फ जादू पुत्र सलीम निवासी बस अड्डे के पास जीवन गढ़ को लगभग 03 लाख रुपये मूल्य की 9.78 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना विकासनगर में अन्तर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है, जो पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका है।

अभियुक्त के विरुद्ध एन0डी0पी0एस0, आर्म्स एक्ट, चोरी तथा अन्य आपराधिक मामलों के लगभग 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं ।

              बरामदगी

09.78 ग्राम अवैध स्मैक जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग 03 लाख रुपये हैं।

दूसरे अभियुक्त को सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान  अभियुक्त निशुल चौधरी को 16.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बरामद स्मैक को सहारनपुर से विमल चौधरी नाम के व्यक्ति से खरीदकर लाना बताया गया।

अभियुक्त से पूछताछ में प्रकाश में आए अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

 अभियुक्त निशुल चौधरी उम्र 25 वर्ष पुत्र नवाब सिंह निवासी गंगो सहारनपुर हाल निवासी बंजारा गली सेलाकुई,

            बरामदगी:- 16.60 ग्राम अवैध स्मैक  जिसकी अनुमानित कीमत 05 लाख रुपये हैं।

ये भी पढ़ें:   Blame :- अनिल जोशी को वन विभाग का नोटिस रिजर्व फॉरेस्ट लैंड पर कब्जे का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *