Headlines

Body Recovered:- शक्ति नहर में गिरी कार लापता व्यक्ति का शव बरामद

 देहरादून 21 अगस्त 2026।

शक्ति नहर में 18 अगस को एक कार के गिरने तथा उसमें सवार व्यक्ति के लापता होने की सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ,

एवं जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से तत्काल सर्चिंग एवं रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया।

अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में सर्चिंग अभियान के दौरान 20 अगस्त को रात लगभग 07:00 बजे शक्ति नहर से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बरामद कर लिया गया।

वाहन में सवार रजत पुंडीर की तलाश हेतु इसके पश्चात भी एसडीआरएफ टीम द्वारा शक्ति नहर के विभिन्न संभावित क्षेत्रों में लगातार गहन सर्चिंग अभियान चलाया जाता रहा।

इसी क्रम में आज 21 अगस्त 2026 को एसडीआरएफ टीम द्वारा ढालीपुर इंटेक के समीप सर्चिंग के दौरान लापता रजत पुंडीर का शव बरामद कर लिया गया।

शव को आवश्यक अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

एसडीआरएफ एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार किए गए अथक प्रयासों, समन्वय एवं गहन सर्चिंग के परिणामस्वरूप लापता व्यक्ति की तलाश पूरी की गई।

ये भी पढ़ें:   Firing:- पटेलनगर में दो पक्षों के बीच फायरिंग, युवक घायल, कार सवार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *