जनपद चमोली के मायापुर (पीपलकोटी) क्षेत्र में स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून के अनुसार 03 किलोमीटर लंबी टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा एवं पानी आने से अंदर कार्यरत लोग फंस गए थे।
घटना में कुल 22 लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिनमें से 12 घायलों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है।
घटना में अभी तक 07 लोगों की मृत्यु की सूचना है, जबकि शेष 03 लोगों की तलाश एवं रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ सहित अन्य एजेंसियों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए टनल के अंदर गए 06 बचावकर्मी भी सुरक्षित हैं।
एस डी आर एफ की 06 टीमें घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्यों में तैनात हैं। टनल के भीतर मलबा, पानी,
सीमित स्थान एवं अन्य चुनौतियों के बीच एस डी आर एफ के रेस्क्यू विशेषज्ञ अत्यंत सावधानी एवं आपसी समन्वय के साथ सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित कर रहे हैं।
रेस्क्यू किए गए घायलों को चिकित्सा हेतु वाहनों के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है। 11 घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में चल रहा है,
जबकि एक घायल श्री रोहित पाण्डे का उपचार बेस अस्पताल श्रीनगर में चल रहा है।
उत्तराखंड SEOC के द्वारा जारी ATR के अनुसार प्रभावितों का विवरण:-
घायलों का विवरण
1. सुनील दीवान पुत्र संतोश दीवान, उम्र 20 वर्ष, छत्तीसगढ़।
3. निस्तर भिंगरा पुत्र राफेल भिंगरा, उम्र 24 वर्ष, झारखंड।
4. विनोद रावना पुत्र तुनिया रावना, उम्र 46 वर्ष, झारखंड।
5. दीना बेगरा पुत्र केला बेगरा, उम्र 26 वर्ष, झारखंड।
6. खेला राम बिसरा पुत्र मोनसा बिसरा, उम्र 22 वर्ष, झारखंड।
7. सुबेग सिंह पुत्र वीरा सिंह, उम्र 45 वर्ष, पंजाब।
8. तिलकराज पुत्र बुद्धीराम, हिमाचल प्रदेश।
9. चंदन कुमार पुत्र तुलसी सिंह, उम्र 39 वर्ष, रोहतास, बिहार।
10. पेन सिंह पुत्र पीला सिंह, उम्र 33 वर्ष, छत्तीसगढ़।
11. रोहित पाण्डे पुत्र अवधेश पाण्डे, उम्र 20 वर्ष, बिहार। इनका उपचार बेस अस्पताल श्रीनगर में चल रहा है।
12. गोविन्दो मंडाल पुत्र परीक्षित मंडाल, पश्चिम बंगाल। इनका उपचार जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में चल रहा है।
मृतकों का विवरण
1. प्रदीप पंवार पुत्र अवतार सिंह, उम्र 31 वर्ष, टिहरी गढ़वाल।
2. मुकेश सिंह पुत्र प्रेम सिंह, चमोली।
3. दुर्लभ शर्मा पुत्र भवानी राम शर्मा, उत्तर प्रदेश।
4. विजय हंसदा पुत्र राम चन्द्र, उत्तर प्रदेश।
5. जितेन्द्र कुमार पुत्र राम चन्द्र, उत्तर प्रदेश।
6. लोकेश्वर पुत्र सोन सिंह पोयम, छत्तीसगढ़।
7. भुनेश्वर पुत्र सुरेन्द्र कुमार, छत्तीसगढ़।
लापता व्यक्तियों का विवरण
1. लुकास टोपनो पुत्र बॉससा टोपनो, झारखंड।
2. चेतन पोयाम पुत्र सोनधार पोयाम, छत्तीसगढ़।
3. देवनाथ पुत्र धनसुराम बघेल, छत्तीसगढ़।
उपरोक्त घायलों, मृतकों एवं लापता व्यक्तियों के आंकड़ों में खोज एवं बचाव अभियान जारी रहने के कारण आवश्यकतानुसार घट-बढ़ संभव है।
राहत एवं बचाव अभियान में SDRF, NDRF, ITBP, पुलिस एवं अन्य विशेषज्ञ व तकनीकी टीमें संयुक्त रूप से कार्य कर रही हैं। सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए टनल के भीतर मौजूद मलबे एवं पानी की चुनौती के बीच सुरक्षित एवं प्रभावी तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है।
सेनानायक अर्पण यदुवंशी द्वारा रेस्क्यू टीमों से लगातार ऑपरेशन की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
अभियान के दौरान रेस्क्यू टीमों की सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक कार्रवाई पूरी सावधानी एवं समन्वय के साथ की जा रही है।