Skip to content
उत्तरकाशी 18 जुलाई 2025। थाना धरासू ने एस डी आर एफ पोस्ट चिन्यालीसौड़ को सूचना दी कि रोतल गांव के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है,
जिसमें कुछ व्यक्ति फंसे हुए हैं। इस सूचना पर सब इंस्पेक्टर सचिन रावत के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
साथ ही एस डी आर एफ की एक अन्य रेस्क्यू टीम पोस्ट उजेली, उत्तरकाशी से भी मौके के लिए रवाना हुई।
इस डम्फर (UK10C 8081) में 03 लोग सवार थे। एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीम ने स्थानीय पुलिस व लोगों के साथ मिलकर दो घायलों को अस्पताल भिजवाया गया जबकि एक युवक जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी,
मृतक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से निकालकर जिला पुलिस को सौंपा गया।
घायलों में सूरज सिंह पुत्र शैलेन्द्र, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम कुमराडा, चिन्यालीसौड़ गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया।
जिसे प्राथमिक उपचार के उपरांत CHC चिन्यालीसौड़ ले जाया गया, जहाँ से उन्हें हायर सेंटर दून अस्पताल, देहरादून रेफर किया गया।
वहीं रामशंकर पुत्र चन्द्रमोहन, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम रोंतल, चिन्यालीसौड़ वाहन में फंसे हुए थे।
एस डी आर एफ टीम ने जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में अथक प्रयास करते हुए इन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से चिकित्सालय भेजा गया।
वहीं मृतक अजय सिंह पुत्र चन्दन सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुमराडा, चिन्यालीसौड़।