रेस्क्यूPronounced Dead :- टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिक देवनाथ निवासी छत्तीसगढ़ रेस्क्यू कर चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया Panchur Varta15 August 202615 August 202601 mins चमोली 15 अगस्त 2026। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई, दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं राहत-बचाव अभियान लगातार युद्धस्तर पर जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान आज एक और श्रमिक देवनाथ पुत्र धनसुराम बघेल, निवासी दहीकोंगा, छत्तीसगढ़ को टनल से बाहर निकाला गया। श्रमिक को तत्काल जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। टनल हादसे के बाद अब लापता दो अन्य श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू टीमें पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई हैं। टनल के भीतर लगातार सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही टनल में जमा पानी की निकासी का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए सक्शन पंपों सहित अन्य आवश्यक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि पानी का स्तर कम होने के साथ रेस्क्यू टीमों की आवाजाही सुगम हो सके और संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिकों की तलाश की जा सके। राहत एवं बचाव अभियान में जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा संबंधित विभागों की टीमें,आपसी समन्वय के साथ लगातार कार्य कर रही हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन की उच्च स्तर से लगातार निगरानी की जा रही है तथा अभियान को गति देने के लिए मौके पर आवश्यक संसाधन एवं उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लापता दोनों श्रमिकों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टनल के सभी संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमें पूरी तत्परता और समर्पण के साथ अभियान में जुटी हैं तथा लापता श्रमिकों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ये भी पढ़ें: Trackers Rescue:- जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया Post navigation Previous: Salute To Tighters:- मुख्यमंत्री धामी ने ध्वजारोहण कर वीर बलिदानियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया Next: Sad news😢 :- जेके सीमेंट से जुड़े सदस्य का निगमबोध घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, अशोक गहलोत भी हुए शामिल! Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Rescue:- कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण Panchur Varta29 September 202629 September 2026 0
Trackers Rescue:- जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया Panchur Varta28 September 202628 September 2026 0
Trackers:- उत्तरकाशी में फंसे एक एक ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री Panchur Varta28 September 202628 September 2026 0
Rescue:- कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से पहुंचाया हर्षिल Panchur Varta28 September 202628 September 2026 0