Headlines

Rescue :- खैरना में एस डी आर एफ ने किया रेस्क्यू खाई से युवक का शव बरामद

 भवाली 09 दिसम्बर 2025।

कोतवाली भवाली से सूचना प्राप्त हुई कि पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है।

सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से एस डी आर एफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर पाया गया कि एक व्यक्ति रात के समय गहरी खाई में गिर गया था, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई थी।

मृतक की पहचान उमेश सिंह कुंवर, पुलिस लाइन अल्मोड़ा में कार्यरत, के रूप में हुई।

एस डी आर एफ टीम ने कठिन भू-भाग में सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से सुरक्षित रूप से बाहर निकाला तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

ये भी पढ़ें:   Death :- उत्तरकाशी में डंपर गहरी खाई में गिरा चालक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *