Headlines

Kapat :- श्री बदरीनाथ धाम के कपाट विधि विधान के साथ दर्शनार्थ के लिए खुले

चमोली – शनिवार को श्री बदरीनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया तथा दोपहर को आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी, श्री उद्धव जी श्री कुबेर जी श्री गरुड़ जी की डोली रावल सहित श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे।

रविवार की सुबह चार बजे से मंदिर समिति अधिकारी कर्मचारी मंदिर परिक्रमा में उपस्थित हुए और सुबह 4.30 बजे श्री कुबेर जी दक्षिण द्वार से मंदिर परिक्रमा में प्रवेश किया ।

इसके बाद 5 बजे सुबह विशिष्ट अतिथि तथा रावल, धर्माधिकारी, वेदपाठी, हक-हकूकधारी, डिमरी पंचायत प्रतिनिधि मंदिर परिक्रमा कर सुबह साढे पांच बजे द्वार पूजन शुरू हुआ।

ठीक प्रात: 6 बजे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट विधि विधान और वेद मित्रों के साथ दर्शनार्थ के लिए खुलें।

ये भी पढ़ें:   Horoscope:-शुक्रवार का पंचांग और राशिफल: नवमी तिथि में बन रहे शुभ योग, जानें 12 राशियों का हाल

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *