विशेषSpeed Post :- श्रद्धालुओं तक पहुंचेगा श्री बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम का प्रसाद- हेमंत द्विवेदी Panchur Varta22 August 202522 August 202501 mins देहरादून 22 अगस्त 2025। बीकेटीसी ने औपचारिक रूप से एमओयू के तहत स्पीड पोस्ट से श्रद्धालुओं को प्रसाद भेजने की सेवा शुरू कर दी है। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बीकेटीसी के केनाल रोड स्थित कार्यालय में, भगवान बदरी विशाल तथा भगवान केदारनाथ जी के प्रसाद के पैकेट देहरादून स्थित भारतीय पोस्ट आफिस उप मंडल अधिकारियों को सौंपे। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं को धामों का प्रसाद पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए बीकेटीसी ने डाक विभाग के साथ अनुबंध किया है। जिसके तहत पोस्ट आफिस के प्रतिनिधि बीकेटीसी के केनाल रोड कार्यालय से प्रसाद के पैकेट स्पीड पोस्ट हेतु प्राप्त करेंगे। भगवान बदरी विशाल एवं भगवान केदारनाथ जी की दीर्घकालिक पूजा करवाने वाले श्रद्धालुओं को पांच से दस वर्ष तक प्रति यात्रा वर्ष प्रसाद भेजा जायेगा। आज बीकेटीसी की ओर से प्रसाद के 42 पैकेट स्पीड पोस्ट हेतु डाक विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों को सौंपे गये। इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित सहायक निदेशक ( मार्केटिंग) आशीष कुमार, सहायक डाक अधीक्षक दिनेश तोमर एवं मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव योवन कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Sad news😢 :- जेके सीमेंट से जुड़े सदस्य का निगमबोध घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, अशोक गहलोत भी हुए शामिल! Post navigation Previous: Virtual :- केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े ग्राम्य विकास मंत्री जोशीNext: Inspection:- जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मौके पर पहुंचकर भूस्खलन का किया स्थलीय निरीक्षण Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Sad news😢 :- जेके सीमेंट से जुड़े सदस्य का निगमबोध घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, अशोक गहलोत भी हुए शामिल! Panchur Varta15 August 202615 August 2026 0
Horoscope:- शनिवार का पंचांग और राशिफल: हरियाली तीज के साथ स्वतंत्रता दिवस का संयोग, जानें सभी 12 राशियों का हाल Panchur Varta15 August 202615 August 2026 0
Horoscope:- शुक्रवार: श्रावण शुक्ल द्वितीया, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र; जानिए आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल Panchur Varta14 August 2026 0
Horoscope:- गुरुवार का पंचांग और राशिफल: श्रावण शुक्ल प्रतिपदा, मघा नक्षत्र में आज बन रहे कई शुभ संयोग Panchur Varta13 August 202613 August 2026 0