देहरादून की शांत वादियों में यकायक क्राइम बढ़ता चला जा रहा है। ऐसी ही एक घटना बृहस्पतिवार को घटी जिसमें युवकों की आपसी रंजिश सामनेे आई।
घटना पटेलनगर क्षेत्र में दोपहर करीब तीन बजे फायरिंग से हड़कंप मच गया।
घटना आईटीएस कॉलेज वाली रोड पर खड़े कुछ युवकों पर कार सवार युवक द्वारा कथित तौर पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है।
घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इसके बाद पीछा किए जाने के दौरान शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट जूड चौक के पास दोबारा फायरिंग हुई,
जिसमें साहिल नाम का युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटेलनगर क्षेत्र में आईटीएस कॉलेज वाली रोड पर साहिल, सुजल, दक्ष, अंशुल, आदित्य और विशाल खड़े थे।
इसी दौरान गुरमीत नाम का युवक कुछ अन्य युवकों के साथ स्विफ्ट कार में वहां पहुंचा।
आरोप है कि कार सवार गुरमीत ने युवकों को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी।
हालांकि, इस दौरान किसी अन्य व्यक्ति को गोली लगने की सूचना नहीं है।
फायरिंग के बाद गुरमीत कार लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद युवकों ने कार का पीछा शुरू कर दिया।
पीछा करते हुए मामला शिमला बाईपास रोड तक पहुंच गया।
सेंट जूड चौक के पास एक बार फिर कथित तौर पर फायरिंग की गई।
इस घटना में साहिल नाम का युवक घायल हो गया। उसे तत्काल इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुरानी दोस्ती के बाद विवाद में बदली स्थिति
प्रथम दृष्टया पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के युवक पहले एक-दूसरे के मित्र रहे हैं।
पिछले कुछ समय से गुरमीत का आदित्य, सुजल और अंशुल के साथ विवाद चल रहा था।
इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच मतभेद बढ़ने की बात सामने आई है।
पुलिस अब फायरिंग के पीछे की वास्तविक वजह और दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
फायरिंग की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
घटना में कथित रूप से इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार का नंबर HR51AZ0890 बताया गया है।
फायरिंग के बाद स्विफ्ट कार का नंबर HR51AZ0890 में फरार रोहित उम्र 22 वर्ष पुत्र प्रदीप सिंह निवासी ग्राम दलेडी थाना बड़गांव सहारनपुर जो कि सुभारती कॉलेज देहरादून से होटल मैनेजमेंट कर रहा है को पुलिस ने नयागांव से हिरासत में लिया।
और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फायरिंग में किस हथियार का इस्तेमाल किया गया तथा मौके से कोई साक्ष्य बरामद हुआ है या नहीं।
पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।